राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता
राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता
दिनांक: 02.09.2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: भरतमुनि रंगशाला, हरियाणा कला परिषद्, नजदीक ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र
पुरस्कार
क्र.सं. विजेता मानदेय
1. पहला पुरस्कार ₹75,000/-
2. द्वितीय पुरस्कार ₹60,000/-
3. तृतीय पुरस्कार ₹50,000/-
4. 05 सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक) ₹10,000/-
मापदंड
- प्रतिभागियों को हरियाणा का मूल निवासी होना/आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- दल में 8 से 10 कलाकार का होना अनिवार्य है।
- दल में कम से कम 3 से 4 बीन वादक का होना अनिवार्य है।
- हरियाणवी लोक परिधान में प्रस्तुति होना अनिवार्य है।
- प्रतिभागियों को भाग लेने हेतु कोई यात्रा/दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
अधिक जानकारी हेतु: 0172-2793877, 7009686938