गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित
सार्वजनिक सूचना: नामांकन आमंत्रण – पद्म पुरस्कार 2027
पद्म पुरस्कार—अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से हैं। ये पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक-प्रशासन, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं को मान्यता प्रदान करते हैं।
हरियाणा के नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नामांकन प्रस्तुत करें। विशेष रूप से ऐसे गुमनाम नायकों (Unsung Heroes) एवं उन व्यक्तियों की पहचान पर बल दिया गया है, जिनका कार्य उत्कृष्टता के साथ-साथ जनसेवा की भावना को भी प्रतिबिंबित करता है।
पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाने हैं:
https://awards.gov.in
इसके अतिरिक्त, आवेदकों/नामांकनकर्ताओं से अनुरोध है कि वे पूर्ण रूप से भरे हुए नामांकन प्रपत्र की एक प्रति तथा संबंधित सहायक दस्तावेज निम्न पते/ईमेल पर भी प्रेषित करें:
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा
ईमेल: artandculturalaffairahry@gmail.com
नामांकन प्रस्तुत करते समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखा जाए:
- निर्धारित प्रारूप में पूर्ण एवं सटीक विवरण भरा गया हो
- नामांकित व्यक्ति की उपलब्धियां स्पष्ट रूप से उत्कृष्टता एवं प्रभाव को दर्शाती हों
- जहां आवश्यक हो, वहां सहायक दस्तावेज संलग्न किए गए हों
कृपया 20 मई, 2026 तक आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन नामांकन प्रस्तुत करें तथा उसकी प्रति प्रिंट लेकर संलग्नकों सहित कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के ईमेल पर भेजें:
artandculturalaffairahry@gmail.com
आवेदन भरने से पूर्व कृपया वेबसाइट पर उपलब्ध नियम एवं शर्तों को अवश्य पढ़ें।