Close

    हरियाणा राज्य के सभी जिलों से लोकनृत्य दलों का पंजीकरण किया जा रहा है

    विभाग हरियाणा राज्य के लोक नृत्य दलों का पंजीकरण कर रहा है।
    आवेदन करने की अंतिम तिथि 29.02.2024 है।
    इच्छुक मंडली को संलग्न प्रपत्र भरना होगा। परफॉर्मा डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

    नियम और शर्तें :-
    1. कोरियोग्राफर / टीम लीडर के नृत्य विधा से सम्बंधित दस्तावेजों को लाना अनिवार्य है तथा सम्बंधित दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया जायेगा।
    2. लोकनृत्य के कोरियोग्राफर की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी अनिवार्य है। कोरियोग्राफर से लाइव प्रस्तुति भी करवाई जाएगी।
    3. सह कलाकार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
    4. किसी एक दल में पंजीकृत सदस्य केवल अपने पंजीकृत दल में ही प्रस्तुति दे सकेगा। यदि कोई भी सदस्य किसी अन्य दल में प्रस्तुति देता पाया गया तो विभाग द्वारा उसके पूर्ण दल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।
    5. किसी भी दल के सदस्य पर किसी भी प्रकार का पुलिस केस व कोर्ट केस नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी कलाकार पर कोई कानूनी मामला पाया गया तो उसका पंजीकरण विभाग द्वारा रद्द करने के साथ-साथ विभाग द्वारा आयोजित किसी भी कार्यकम में प्रस्तुति का कार्य नही दिया जाएगा।
    6. सभी कलाकार पारम्परिक व साफ-सुथरी वेशभूषा में होने अनिवार्य हैं।
    7. विभाग द्वारा आयोजित कार्यकमों में राज्य से अनुबंधित सांस्कृतिक लोकनृत्य दलों को अग्रिम व नगद राशि नहीं दी जाएगी। विभाग द्वारा केवल आर.टी.जी.एस. के माध्यम से सीधे व्यक्तिगत कलाकार के बैंक खाते में अदायगी की जाएगी।
    8. प्रस्तुति देने उपरांत मानदेय अदायगी हेतु उपलब्ध करवाए गए बिल व सम्बंधित दस्तावेज टीम लीडर द्वारा सत्यापित होने चाहिए। बिलों में किसी भी प्रकार की कोई कटिंग व व्हाइटनर का प्रयोग नही होना चाहिए। बिलों से सम्बंधित दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर अदायगी में देरी होने पर टीम लीडर स्वंय जिम्मेदार होगा।

    अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दिया गया विज्ञापन देखें:-

    Haryana Folk Dance Troupe Advt