Close

    राज्य स्तरीय नगाड़ा (BANCHARI) प्रतियोगिता

    दिनांक: 16.10.2026
    समय: प्रातः 10:00 बजे
    स्थान: Multi Art Culture Centre, हरियाणा कला परिषद्, नजदीक ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र

    कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में राज्य स्तरीय नगाड़ा दलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता दलों को निम्नलिखित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी:

    क्र. सं. पुरस्कार पुरस्कार राशि
    1. प्रथम पुरस्कार ₹75,000/-
    2. द्वितीय पुरस्कार ₹65,000/-
    3. तृतीय पुरस्कार ₹55,000/-
    4. 05 सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक) ₹10,000/-

    मापदंड एवं नियम

    1. सभी प्रतिभागियों का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

    2. प्रत्येक दल में 10 कलाकारों का होना अनिवार्य है।

    3. प्रत्येक दल की प्रस्तुति का समय 3 से 5 मिनट होगा।

    4. प्रस्तुति पारंपरिक हरियाणवी रसिया गायन एवं हरियाणवी पारंपरिक लोकगीतों पर आधारित होनी अनिवार्य है। फिल्मी धुनों की अनुमति नहीं होगी।

    5. प्रत्येक कलाकार केवल एक ही दल के साथ प्रस्तुति दे सकता है। यदि कोई कलाकार दूसरे दल के साथ भी प्रस्तुति देता पाया जाता है, तो संबंधित दल को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    6. प्रस्तुति के दौरान हरियाणवी पारंपरिक वेशभूषा पहनना अनिवार्य है।

    7. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।

    8. निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

    अधिक जानकारी हेतु: 0172-2793877, 81685-17934